फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र सड़क हादसे में घायल, दो और लोगों को आई चोटें

Thu, 27 Aug 2020 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद राजेश मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ राजेश मिश्र जौनपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें बदलापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे।

विज्ञापन

पूर्व सांसद अपने किसी निजी काम से लखनऊ जा रहे थे। वह सड़क मार्ग से वाराणसी से जा रहे थे। इस दौरान वह जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुकुंद गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ सड़क हादसा हो गया।


इसमें वह घायल हो गए। कार में सवार चार लोगों में से तीन को गंभीर चोट आई है। पूर्व सांसद राजेश मिश्र(57) का पैर फ्रैक्चर हुआ है। वहीं जयप्रकाश मिश्रा(45) को सिर और सर्वेन्द्र कुमार शुक्ला(47) को चेहरे पर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें