वाराणसी में कोरोना संक्रमण की चेन तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को जहां 294 नए मरीज मिले, वही दो लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 81 पहुंच गई है, जबकि नए मरीजों में 10 साल से कम उम्र के 12 बच्चों, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में जूनियर डॉक्टर और कमिश्नर कंपाउंड में 2 लोग, एसएसपी ऑफिस में तैनात 4 लोगों के साथ ही 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में तैनात 10 पीएसी जवान भी संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 1863 रिपोर्ट मिली है।सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती नई सड़क निवासी 56 वर्षीय पुरुष और यही पर भर्ती सारनाथ निवासी 32 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला टीबी की मरीज भी थी। नए मरीजों में डुमराव बाग में दो, दुर्गा नगर, खोजवा, सिंधु नगर सिगरा, शिवाजी नगर, महमूरगंज, हुकूलगंज, रविंद्रपुरी, गोला दीनानाथ, भोजूबीर, निराला नगर, टकटकपुर में एक-एक, विनायक रेजिडेंसी में तीन मरीज मिले हैं।
सर्वोदय नगर कॉलोनी शिवपुर में 4, अशफाक नगर में 3, तेलियाना जंगमबाड़ी में 3 मरीजों के साथ ही गायत्री नगर लालपुर में भी दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र बेनिया से संबंधित 8, सिंधोरा में कुल 15 लोगों के साथ ही धर्मपुर में 4, लालपुरा खुर्द में पांच, राजघाट में सात, भीम चंडी में चार मरीजों के मिलने के साथ ही शिवपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े 7 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
बताया कि डीएलडब्ल्यू में पांच, नरिया में तीन, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में दो जूनियर डॉक्टरों के साथ ही आदमपुर में तीन, 26 वी वाहिनी गोरखपुर में तैनात 10 पीएसी जवानों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि एसएसपी ऑफिस में कार्यरत 5, थाना कैंट में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ ही कमिश्नर कंपाउंड में दो लोग संक्रमित हुए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में तैनात डॉक्टर, कीर्ति नगर कॉलोनी, केदार नगर, ब्रह्मा घाट, कालिया नगर, गायत्री नगर पहाड़िया में भी मरीज मिले हैं। जबकि भेलूपुर पीएचसी से संबंधित 8 वर्ष की बच्ची, अशफाक नगर में 1 साल से कम उम्र का बच्चा, मंडुआडीह में 9 साल की बच्ची के साथ ही सर्वोदय नगर कॉलोनी शिवपुर में 5 साल के बच्चे, धर्मपुर में 2 साल की बच्ची और पांडेय घाट में 2 साल के बच्चे, राजघाट में 5 साल और 1 साल की बच्चियों,लक्ष्मणपुर में 5 साल के बच्चे, भेलूपुर में 9 साल के बच्चे मिर्जामुराद में 7 साल के बच्चे,1 साल के बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ ने बताया कि अब कुल 4555 मरीज हो गए हैं, जिसमे रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 139 लोग स्वस्थ हुए हैं। अस्पताल में भर्ती 47 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 2755 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 81 की मौत के बाद 1719 एक्टिव केस हैं।