वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के 63 मामले सामने आए हैं, वहीं एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है।
सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 612 सैंपल की रेपोर्ट में 63 पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 5850 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 107 की अब तक मौत हो चुकी है।
बनारस में कुल संक्रमितों में 4396 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं, फिलहाल 1347 केस एक्टिव बचे हैं। सोमवार को भी तीन मरीजों की मौत हुई और 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।