फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona News: पिछले 24 घंटे में जानें कितने मिले कोरोना पॉजिटिव और कितनी हुईं मौतें

Mon, 24 Aug 2020 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

वाराणसी में पिछले 24 घंटे में 217 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं और एक महिला की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या 124 हो गई है।

विज्ञापन

रविवार को आईएमएस बीएचयू से कुल 3228 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सुभाष नगर मलदहिया निवासी महिला(65) की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हुई। नए मरीजों में रामनगर अस्पताल में एंबुलेंस चालक, जिला जेल में पांच और अस्थायी जेल में एक बंदी, दीनदयाल अस्पताल, मेडविन अस्पताल में भी मरीज मिले।


जिला जेल में पांच कैदी, क्राइम ब्रांच में दो, चौकाघाट पीएएचसी, संदहा बाजार में दो महिलाओं समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चांदमारी अस्थाई जेल में दो, दीनदयाल अस्पताल में एक, रामनगर के दो एंबुलेंस ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर हाइट्स लहरतारा में रहने वाली दो नर्स भी संक्रमित हुई हैं। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 108 लोग स्वस्थ हुए, जबकि अस्पताल में भर्ती 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

कुल 6729 मरीजों में अब तक 5141 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 124 की मौत के बाद 1464 एक्टिव केस हैं। इधर शनिवार को संक्रमित हुए 3 मरीजों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। 

11078 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही सैंपल का बैकलॉग भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी 3222 लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद अब कुल 96895 सैंपल में स्वास्थ्य विभाग को 85817 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि 11078 की रिपोर्ट अभी मिलनी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें