साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने लाइन का शटडाउन लिए बिना ही संविदाकर्मी से कार्य कराया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।