फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश, शराब पिलाकर वीडियो बनवाई; आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 05:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लोहता इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को फर्जी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप है कि वीडियो में दो लाख रुपये लेने का झूठा दावा किया गया और रकम मांगी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामआसरे प्रजापति को फर्जी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में लोहता थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार रात दर्ज मुकदमे में महमूदपुर निवासी रामआसरे ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने के लिए आरोपियों ने सोची-समझी साजिश रची और फर्जी वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

विज्ञापन


रामआसरे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सुरेश प्रजापति को शराब पिलाकर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। वीडियो में दावा किया गया कि सुरेश प्रजापति ने मंत्री अनिल राजभर के नाम पर अपने बेटे को दरोगा की भर्ती कराने के लिए रामआसरे को दो लाख रुपये दिए थे। रामआसरे का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरेश प्रजापति का बेटा न तो स्नातक है और न ही उसने कभी दरोगा भर्ती के लिए आवेदन किया है। इसके बावजूद वीडियो के जरिए उन पर रुपये लेने का आरोप लगाया गया। रामआसरे के अनुसार आरोपियों की ओर से उनसे दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर गालीगलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पूरी साजिश उनकी ईमानदार और बेदाग राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रची गई। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी जिला पंचायत सदस्य हैं। मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि सुरेश प्रजापति, राहुल यादव दूजा, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, विवेक सिंह, सूरज सिंह उर्फ माघे, रामा दुबे, संजय पटेल और अभिषेक प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभिषेक प्रजापति सुरेश प्रजापति का पुत्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें