फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी मॉडल टर्मिनल के जरिए सागरमाला से जुड़ेगा बनारस, दक्षिण एशियाई देशों में भेजा जा सकेगा सामान

Mon, 12 Nov 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मालवाहक जहाज
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना सागरमाला से वाराणसी भी जुड़ गई है। 12 नवंबर को प्रधानमंत्री के हाथों रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद वाराणसी से दक्षिण एशियाई देशों में सामान सीधे भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


यह जलमार्ग शुरू होने के बाद कोलकाता बंदरगाह के जरिये यह उत्तर भारत को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अन्य दक्षिण एशियाई को जोड़ेगा। जानकारों के मुताबिक सागरमाला के जरिए भारत दक्षिण एशिया के कारोबार में चीन के मुकाबले अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकेगा।

उत्तर भारत से अभी गुजरात के कांडला और मुंबई से दूसरे देशों में सामान भेजा जाता है। वाराणसी का मल्टी मॉडल टर्मिनल उत्तर भारत को कोलकाता के जरिए दूसरे देशों से जोड़ देगा। दक्षिण एशियाई से में यहां के व्यापार को भी नए अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

 

रामनगर में बनेगा पहला फ्रेट विलेज

मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद फ्रेट विलेज की परियोजना में तेजी आएगी। आईडब्लूएआई ने चंदौली जिला प्रशासन को इस वास्ते जमीन अधिग्रहण के लिए 41 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

जमीन अधिग्रहण के बाद फ्रेट विलेज में बड़े-बड़े गोदाम (वेयर हाउस) और परिवहन-ढुलाई से जुड़े संसाधन पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाएंगे। यहां बाहर से आने वाले कच्चे और पक्के मॉल के स्टोरेज के अलावा उनकी अलग-अलग पैकिंग, इंडस्ट्री, हाउसिंग, कस्टम सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) के चेयरमैन प्रवीर पांडेय ने बताया कि वाराणसी टर्मिनल के माध्यम से सामान भेजने में खर्च में कमी आएगी। जलमार्ग से सामान भेजने पर प्रति टन प्रति किमी 30 से 50 पैसे खर्च आता है। वहीं रेल से यह एक रुपये और सड़क मार्ग से डेढ़ रुपये तक का खर्च आता है।

बाबतपुर फोरलेन पर बन रहा रहा आधुनिक बस स्टाप

वाराणसी शहर से बाबतपुर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 56 का कार्य लगभग 85 फीसदी पूरा हो चुका है। बचा कार्य पूरा जल्द पूरा किया जाना है। शहर में बने अन्य हाइवे की तुलना में यह हाइवे पूरी तरह अलग है। हाइवे के सौंदर्यीकरण के लिए शहर से बाबतपुर तक एक हजार से अधिक खजूर के पेड़ और फूल पौधे हाइवे की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

हाइवे के दोनों तरफ बीस हाईटेक बस स्टॉप बनाये जा रहे हैं। इन बस स्टॉप पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां होंगी स्थान का नाम अंकित होगा। हाइवे के किनारे दासेपुर, हरहुआ चौराहा, काजीसराय, सेहमलपुर, बाबतपुर, जमालपुर में बस स्टॉप बनाने के लिए लोहे के इंगल लगाए जा चुके हैं।

इसके साथ ही चिह्नित किये गए अन्य स्थानों पर भी काम तेजी से चल रहा है। बस स्टॉप बनाए जाने से शहर में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं व नौकरी पेशा करने वाले लोगों को बस पकड़ने में काफी आसानी मिलेगी।
विज्ञापन

फसाड लाइटों से जगमगहोगा हाईवे

इतना ही नहीं हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के बीच सड़क पार करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर फुट ओवरब्रिज भी बन रहे हैं। इससे की पैदल चलने वाले लोग आसानी से सड़क को पर कर सकेंगे। जमालपुर, काजीसराय, शुद्धिपुर, गिलट बाजार, आदि स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बन रहे हैं। इसमें कई स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाना प्रारंभ हो चुका है।

उधर, हाईवे पर रात में अंधेरा न रहे इस को ध्यान में रखते हुए फसाद लाइटें लगायी जानी है। बाबतपुर से काजीसराय तक विद्युत पोल लगाए जा चुके हैं और ओवरब्रिज तथा आगे भी तेजी से लगाए जा रहे हैं। हरहुआ में भी ओवरब्रिज के नीचे रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। फसाड लाइटों हाईवे पर वाहन चालकों को काफी सहूलियत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें