कैम्प कार्यालय पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में छह उप निरीक्षक प्रमोशन पाकर निरीक्षक बने हैं। गुरुवार को पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कैम्प कार्यालय पर सभी निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी। उन्हें उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति सजगता बरतने सहित उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कमिश्ररेट वाराणसी से पदोन्नति प्राप्त करने वाले निरीक्षकों में निरीक्षक विरेंद्र सिंह, निरीक्षक पंकज कुमार अम्बष्ट, निरीक्षक विजय कुमार, निरीक्षक सहजानन्द श्रीवास्तव, निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह और निरीक्षक राजू सिंह शामिल है।