वाराणसी क्लब का वालीबाल ट्राफी पर कब्जा
फाइनल में एनईआर वाराणसी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। श्री आर्युवैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखडेहरा में जय भारत क्लब की ओर से रविवार को आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी क्लब ने प्रतिद्वंद्वी एनईआर वाराणसी को 25-22 व 25-22 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को सात हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कई पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त सचिव पटना बिहार (सचिवालय) राजकिशोर राय ने ट्राफी प्रदान की। इसके पूर्व खेले गए मैच में गोलू क्लब आजमगढ़ ने नेहरू क्लब गाजीपुर को 25-18 व 26-24, सोहांव (बलिया) ने देव एकेडमी प्रयागराज ए को 25-17 व 25-19, एनईआर वाराणसी ने सुखडेहरा की टीम को 25-20 व 25-23, वाराणसी क्लब ने धनेठा को 25-10 व 25-23, आजमगढ़ ने सुखडेहरा को 25-16 व 25-13, सोहांव ने धनेठा को 25-14 व 25-20 से पराजित किया।
प्रथम सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी क्लब ने आजमगढ़ को 27-25 व 25-17 से हराकर फाइनल में पहुंचा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में एनईआर वाराणसी ने सोहांव (बलिया) की टीम को 23-25,25-18 व 25-21 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गया। अंत में वाराणसी क्लब एवं एनईआर वाराणसी के बीच मैच हुआ। मैच आफ द मैच का पुरस्कार एनईआर वाराणसी के अभय कुमार व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार वाराणसी क्लब के खिलाड़ी तारिक को दिया गया। अजय राय, अनीश राय, हरीओम राय, पिंटू राय, नथुनी तिवारी आदि थे।