वाराणसी। मंगारी स्थित बाबतपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को गिरे दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद एफओबी इसका निर्माण नहीं हो सका। इससे स्टेशन से लगे आसपास के ग्रामीण और यात्री जान जोखिम में डालकर दूसरे प्लेटफार्म पर जाने को विवश हैं।
रेलवे स्टेशन के पीछे बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी निवास करती है,, ऐसे में उन्हें रोजाना रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादा परेशानी जब आती है तब अचानक ट्रेनों को प्लेटफार्म बदल दिया जाता है। इस दौरान जान जोखिम में डालकर रेलयात्री पटरी पार कर दूसरे प्लेटफार्म तक जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को होती है।
---------
2020 में गिरा था एफओबी
बाबतपुर रेलवे स्टेशन का एफओबी मालगाड़ी के खुले वैगन से टकरा जाने की वजह से 16 जनवरी 2020 को क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा था। पिलर टूट जाने के बाद जर्जर हो चुके एफओबी को अधिकारियों ने हटवा दिया था।
----
वर्जन
फुटओवर ब्रिज की जरूरत है, विभाग द्वारा सर्वे किया गया है। जल्द ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाएगा।- तेजवीर सिंह, सहायक मंडल अभियंता उत्तर रेलवे जौनपुर