फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दिवाली पर भोर और रात में होगी शहर की सफाई, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश रद

Sat, 07 Nov 2026 09:27 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दीपावली पर वाराणसी में नगर निगम भोर और रात की दो शिफ्ट में सफाई कराएगा। प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में विशेष अभियान चलेगा। जोनल अधिकारी निगरानी करेंगे और स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

 

विज्ञापन
वाराणसी में सफाई कर्मियों ने नहीं उठाया कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। अवकाश के दिन भी शहर में सफाई कराई जाएगी। इसके लिए भोर और रात की अलग-अलग शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में रात के समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि सफाई कर्मचारी समय से काम पूरा कर त्योहार भी मना सकें।

विज्ञापन


दो शिफ्ट में होगी सफाई
नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में जिम्मेदारी दी गई है। भोर में नियमित सफाई के साथ रात में प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा नहीं होगी।


 
Trending Videos
विज्ञापन

जोनल अधिकारी करेंगे निगरानी
सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्हें नियमित भ्रमण कर सफाई कार्य की निगरानी करने और व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र में उतरकर बीटवार सफाई कार्य का निरीक्षण करने को कहा गया है।

सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर
शहर की सफाई व्यवस्था पर स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय ग्रुप में सफाई कार्य की तस्वीरें भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि काम की नियमित निगरानी हो सके।

जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी रद
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आवश्यक कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद कर दिए हैं। नगर निगम का जोर है कि दीपावली के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें