जोनल अधिकारी करेंगे निगरानी
सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्हें नियमित भ्रमण कर सफाई कार्य की निगरानी करने और व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र में उतरकर बीटवार सफाई कार्य का निरीक्षण करने को कहा गया है।
सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर
शहर की सफाई व्यवस्था पर स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय ग्रुप में सफाई कार्य की तस्वीरें भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि काम की नियमित निगरानी हो सके।
जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी रद
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आवश्यक कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद कर दिए हैं। नगर निगम का जोर है कि दीपावली के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।