फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परानापुर कंजड़ बस्ती में छापा, कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कादीपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कंजड़ बस्ती परानापुर में छापा मारा। मौके से लहन व उपकरण को नष्ट कर 95 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि कंजड़ बस्ती में सुबह छापा मारा गया था। मौके से मिले ढाई क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 95 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आबकारी टीम ने परानापुर, कोनिया और नक्खीघाट में भी दबिश दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें