वाराणसी। गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग को नो व्हीकल जोन से मुक्त करने और इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने के मामले को पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने संज्ञान लिया है। व्यापारियों को यह आश्वस्त किया कि नो ह्वीकल जोन में दो पहिया वाहन व व्यापारियों के माल आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। यही नहीं, दशाश्वमेध स्थित निर्मित प्लाजा में 100 दोपहिया वाहन के पार्किगिं की भी व्यवस्था की जाएगी।
शनिवार को दशाश्वमेध व्यापार मंडल की हुई बैठक में व्यापारियों ने पर्यटन मंत्री के इस पहल का स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि इस कार्य से व्यापार और आसपास के लोगों को काफी सुविधाएं होंगी। इस दौरान व्यापारियों ने चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प भी लिया। बैठक में अध्यक्ष दिलीप तुलसियानी, महामंत्री सुरेश तुलस्यान, संरक्षक अशोक जायसवाल, ओमप्रकाश सेवा रमानी, विनय यादव, मन्नू जसवानी, दीपक वासवानी, सुशील मोहनानी, राजेश गुप्ता, विजयानंद झा, अशोक जसवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।