फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Fri, 16 Mar 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की तफ्तीश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से कॉल कर धमकाने के मामले में शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर कैंट थाने में अज्ञात के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर से कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, जानकारों का कहना है कि इंटरपोल की मदद से ही धमकाने वाले नंबर का पूरा ब्यौरा मिल सकेगा। आदमपुर थाना अंतर्गत कोनिया स्थित एक मस्जिद पर दो पक्ष अपना हक जताते हैं। इससे संबंधित मुकदमा सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विचाराधीन है।

पढ़ेंः वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मस्जिद से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम का कहना है कि मंगलवार की रात एक बजे एक उनके मोबाइल पर आईएसडी कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वो पाकिस्तान से बोल रहा है और जिसके बारे में कह रहा है उसी के पक्ष में फैसला सुनाया जाए।
विज्ञापन


बात न मानने पर नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। साइबर सेल सहित अन्य एजेंसियों से धमकाने वाले नंबर के बारे में विवरण हासिल कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें