फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिनों का सफर थमा, बनारस शहर को मिला तीन युवा टशनबाज

Thu, 14 Sep 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फाइनल में एक से बढ़कर एक परफार्मेंस ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवाओं की तालियों और शोर से गूंजता कैंटोनमेंट का जेएचवी माल। मंच पर कभी डांस तो कभी गायकी का जलवा बिखरा। कभी शास्त्रीय विधा तो कभी पाश्चात्य की झलक। यही नही बीच में लोगों ने कॉमेडी करके लोगों को गुदगदाया भी। हर तरफ केवल युवा जोश और मस्ती ही नजर आ रही थी।
विज्ञापन


मौका था रेड एफएम की ओर और प्रिंट मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से  टशनबाज सीजन-5 के फाइनल का। फाइनल में तीन युवा टशनबाज बने जिनमें से दो डांस परफार्मर रहे।

प्रथम स्थान पर माइक्रोटेक कॉलेज संकटमोचन के सत्यम गोस्वामी, दूसरा स्थान माइक्रोटेक मलदहिया की महिमा केशरी आकर्षक गायन के लिए तथा तीसरा स्थान एसएमएस खुशीपुर के सजल गुप्ता को आकर्षक डांस के लिए दिया गया।
विज्ञापन


25 दिनों के सफर के दौरान 13 कॉलेज में टशनबाज की तलाश की गई। इसमें अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर 27 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया। बुधवार को कैंटोनमेंट स्थित मॉल में फाइनल का मंच सजा।

इस दौरान युवक, युवतियों ने अपनी शानदार, मनमोहक प्रस्तुतियाें से दर्शकाें को बांधे रखा। मॉल के तीन फ्लोर खचाखच भरे रहे। कभी डांस तो कभी संगीत का जलवा बिखरा। अच्छी परफार्मेंस पर तो लोगों ने प्रतिभागी का उत्साह बढ़ाया ही, जो घबराए उनका हौसला भी बढ़ाया।

जज की भूमिका में अनन्या त्रिपाठी और ममता शर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन आरजे विशाल, शालिनी और ध्रुवी ने किया। 
विज्ञापन

मंच पर परफार्मेंस तो पीछे चलती रही रिहर्सल

टशनबाज सीजन-5 के फाइनल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंच पर परफार्मेंस तो मंच के पीछे रिहर्सल चलता रहा। कार्यक्रम स्थल का पूरा माहौल किसी रियलिटी शो जैसा नजर आ रहा था। कुछ कंटेस्टेंट डांस तो कुछ नृत्य की रिहर्सल करते नजर आए। टशनबाज में शानदार परफार्मेंस को लोग अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते थे।

हर कोई वीडियो तो कुछ फोटो लेने में जुटे रहे। इस दौरान प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी लोगों ने खूब ली। अलग-अलग कॉलेज के प्रतिभागियों के सपोर्ट के लिए उनकी टीम भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। परफार्मेंस से लेकर पुरस्कार की घोषणा तक अपने प्रतिभागी के नाम का शोर मचता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें