फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एयर क्राफ्ट शो देखकर खुशी से झूमे बच्चे, पायलट से एक-दो नहीं..पूछ डाले कई सवाल

Fri, 22 Dec 2023 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छोटे बच्चों ने एयरक्राफ्ट उड़ते देखा तथा उन्हें उसपर बैठने का मौका भी मिला। बीएचयू के एयरफोर्स के कमांडिंग ऑफिसर के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विशेष रूप से एयरक्राफ्ट के बारे में जानकारी हासिल की। 
 
विज्ञापन
एयर क्राफ्ट शो देखकर खुशी से झूमे बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल ने नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए एयर क्राफ्ट शो का आयोजन किया। एयरक्राफ्ट शो में बच्चों का उत्साह देखते बना। जैसे ही बच्चे ग्राउंड के पास पहुंचे और एयरक्राफ्ट देखा तो खुशी से झूम उठे। कोई एयरक्राफ्ट पर बैठने को आतुर था तो कोई पायलट से मिलने को आतुर था। मानो उन्हें उड़ने के लिए एक नया आसमां मिल गया हो। 

विज्ञापन


छोटे बच्चों ने एयरक्राफ्ट उड़ते देखा तथा उन्हें उसपर बैठने का मौका भी मिला। बीएचयू के एयरफोर्स के कमांडिंग ऑफिसर के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विशेष रूप से एयरक्राफ्ट के बारे में जानकारी हासिल की। 

कॉकपिट और उसके बारे में पूछा। इसके अलावा रनवे पर बच्चों की आतुरता देखते ही बन रही थी। इस मौके पर स्कूल की संचालक निधि कपूर और सभी टीचर उपस्थित रहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें