संदीदा शिक्षक को सम्मान दिलाने के लिए विद्यार्थियों ने मतदान किया। जिले के चार स्कूलों में दो हजार से अधिक बच्चों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन के लिए वोट डाले। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। बच्चों के मतों के आधार पर चयनित शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच जुड़ाव बढ़ेगा।
अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह-2026 शृंखला के तहत शनिवार को शहर के 4 स्कूलों में मतदान कराया गया। जिले के पहड़िया स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल, डीआईजी कॉलोनी स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल, सिगरा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल सेवापुरी के 2000 से ज्यादा छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में बच्चों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। इससे बच्चों को मतदान करने और प्रक्रिया को समझने का मौका मिल रहा है। - प्रतिभा त्रिवेदी, प्रधानाचार्या, डालिम्स सनबीम सिगरा
जितने उत्साहित शिक्षक हैं उससे कहीं ज्यादा उत्साहित बच्चे हैं। इससे बच्चों को मतदान प्रक्रिया समझने मिल रही है। - नीतू कक्कड़, प्रधानाचार्या, हैप्पी मॉडल स्कूल, डीआईजी कॉलोनी
विज्ञापन
एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि उसके विद्यार्थी स्वयं उसे अपना सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुनें। - पल्लवी तोलानी, प्रधानाचार्या, हैप्पी मॉडल स्कूल पहड़िया