फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी रेलखंड पर फतेहपुर अटवा हाल्ट का शुभारंभ, गाजीपुर में एयरपोर्ट के लिए पहल जल्द

Sun, 04 Mar 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने छपरा-वाराणसी रेलखंड पर गाजीपुर सिटी और शहबाज कुली स्टेशन के बीच नव निर्मित फतेहपुर अटवा हाल्ट का रविवार को उद्घाटन किया। हाल्ट पर रविवार से तीन जोड़ी सवारी गाड़ी रुकने लगीं।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि 20 मार्च के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ने लगेंगे। रेलवे ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराएगा। गाजीपुर जिले में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि रेल कम सड़क पुल को बनाने में 10 वर्ष लग जाता था लेकिन गंगा पर रेल कम सड़क पुल और ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड वर्ष 2019 तक बनकर तैयार होगा। इसी माह से ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड में पड़ने वाले तीन स्टेशनों जंगीपुर, बिरनो, मरदह के निर्माण के लिए रेलवे भूमि अधिग्रहण करेगा।
विज्ञापन


जून में छपरा-इलाहाबाद तक इलेक्ट्रिक इंजन से सफर आसान होगा। गाजीपुर में अफीम फैक्ट्री के पास बन रहा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान अप्रैल तक तैयार हो जाएगा जबकि औड़िहार में बन रहा डेमू मेटीनेंस वर्कशाप चार माह के अंदर तैयार होगा। इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली मेमो ट्रेन का भी मेंटीनेंस होगा।
विज्ञापन

छोटे बंदरगाह का निर्माण शुरू

संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री ने कहा कि ताड़ीघाट-बारा मार्ग चौसा राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाएगा। बताया कि जल्लापुर के पास 178 करोड़ की लागत से छोटे बंदरगाह का निर्माण शुरू हो गया है। अटवा हाल्ट की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में छोटी लाइन का यहां हाल्ट था।

आमान परिवर्तन के दौरान इस हाल्ट को समाप्त कर दिया गया था। रेलवे की ओर से निर्धारित अवधि के अंदर इस हाल्ट को बनाकर तैयार किया गया। इस हाल्ट से कठवा मोड़, हैंसी, महेशपुर, सदिकापुर, सुसुंडी, लखमीपुर, खालिसपुर, शक्करपुर, नोनहरा, नगवा, चौरही क्षेत्र के लोगों को डेमू और सवारी गाड़ी से वाराणसी और छपरा तक यात्रा करने की सुविधा होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें