फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बायोगैस प्लांट की क्षमता बढ़ी, प्रतिदिन 1100 किलो गैस का उत्पादन, इनको मिलता है लाभ

Fri, 14 Apr 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाहंशाहपुर में सीबीजी गैस उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का निर्माण सात एकड़ क्षेत्रफल में 23 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें प्रतिदिन 90 टन गोबर, प्रेसमड (चीनी मिलों से निकलने वाला वेस्ट) और नेपियर घास की जरूरत पड़ती है। लेकिन प्रेसमड और नेपियर घास न मिलने से प्लांट क्षमता के अनुसार उत्पादन नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
बायोगैस प्लांट की क्षमता बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहंशाहपुर में लगा बायोगैस प्लांट अब पूरी क्षमता से चलने लगा है। अब यहां 90 टन गोबर के उपयोग से 1100 किलो कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) तैयार की जा रही है। जबकि पहले 55 टन गोबर के उपयोग से 650 किलो कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) बनाया जाता था। हालांकि नेपियर घास व चीनी मिलों से निकलने वाला वेस्ट के अभाव में उत्पादन पर कुछ असर पड़ रहा है। प्लांट के पूरी क्षमता से चलने से किसानों को फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन

शाहंशाहपुर में सीबीजी गैस उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का निर्माण सात एकड़ क्षेत्रफल में 23 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें प्रतिदिन 90 टन गोबर, प्रेसमड (चीनी मिलों से निकलने वाला वेस्ट) और नेपियर घास की जरूरत पड़ती है। लेकिन प्रेसमड और नेपियर घास न मिलने से प्लांट क्षमता के अनुसार उत्पादन नहीं कर पा रहा है। प्लांट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश प्रभु ने बताया कि प्लांट की क्षमता 3001 किलो सीबीसी गैस उत्पादन की है। बशर्ते इसके लिए 90 टन गोबर के साथ 30 टन नेपियर घास और 20 टन प्रेसमड (चीनी मिलों से निकलने वाला वेस्ट ) की जरूरत होगी। है जो अभी मिल नहीं पा रही है। अभी प्रेसमड और नेपियर घास नहीं मिल पा रही है। नेपियर घास की खेती के लिए पशुपालन विभाग से जमीन की मांग की गई है। कुछ चीनी मिलों से प्रेसमड खरीदने के के लिए बातचीत की गई है।

विज्ञापन

बायो गैस प्लांट - फोटो : अमर उजाला
इनकों मिलता है लाभ
प्लांट में तैयार गैस 600 किलो गेल इंडिया को 70 रुपये प्रति किलो के दर से और 500 किलो गैस वाहन चालकों को 76 रुपये प्रति किलो दर से बेचा जाता है। शहर के मुकाबले यहां गैस 6 से 7 रुपये सस्ता पड़ती है। प्लांट अभी केवल गोबर से चल रहा है। रोजाना 90 टन गोबर आसपास के किसानों से खरीदा जा रहा है।

जैविक खाद का हो रहा उत्पादन

प्लांट प्रतिदिन 18 टन ठोस जैविक खाद और 55 हजार लीटर तक तरल खाद तैयार की जाती है। इसे किसानों को ही रियायत दर पर बेचा जाता है। यह खाद खेती के लिए बेहतर मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें