कैंट स्टेशन पर परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
प्लेटफॉर्म नंबर 10 तक जाने वाले रास्ते पर शेड न होने से बढ़ी परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
आधे घंटे की बारिश ने कैंट रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सर्कुलेटिंग एरिया में मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पार्सल घर के गेट तक कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। इससे पैदल आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान कुछ प्लेटफॉर्मों और पार्सल घर के पास खुले में रखा सामान भी भीग गया।
अधिकारी बोले
स्टेशन पर सात जुलाई को ही एडीआरएम के साथ निरीक्षण कर सभी प्लेटफॉर्मों पर उन स्थानों का जायजा लिया गया था, जहां से बारिश का पानी नीचे आ सकता है। जिन जगहों पर समस्या मिली, वहां संबंधित विभाग को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तक प्लेटफॉर्म नंबर 5 से 10 तक जाने वाले मार्ग पर शेड न होने का प्रश्न है, वहां शेड लगाने की प्रक्रिया भी संबंधित विभाग के माध्यम से शुरू करा दी गई है। -अर्पित गुप्ता, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन