फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आने भर से चमक गए वाराणसी के कैंट और भेलूपुर थाने

Sat, 27 May 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आनन-फानन में रंगाई-पुताई कराने पर तरह-तरह की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण की संभावना के मद्देनजर कैंट और लंका थाने के साथ ही कचहरी पुलिस चौकी का रंग-रोगन आनन-फानन में कराया गया है। इस पर पुलिसकर्मी आपस में ही चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि दो थानेदारों की जेब पर अचानक अनावश्यक बोझ पड़ गया है। 
विज्ञापन


इस बारे में दोनों थानेदारों ने कहा कि थाने का काम सरकारी से ही कराया जा रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रंग-रोगन, मरम्मत, निर्माण कार्य सहित थानोें को जरूरत और मांग के मुताबिक धन उपलब्ध कराया जाता है।

दोनाें थानाध्यक्ष रंग-रोगन का काम कराने के बाद बिल देंगे और भुगतान किया जाएगा।
दरअसल, शनिवार को सीएम का कैंट थाना क्षेत्र स्थित मिंट हाउस और भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित कमच्छा में कार्यक्रम है।

संभावना है कि इसी दौरान सीएम कैंट और भेलूपुर थाने का निरीक्षण कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

सीएम योगी देखेंगे मंडलीय अस्पताल की ‘सेहत’ का हाल

सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मरीजों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का कितना लाभ दिया जा रहा है, इसकी हकीकत शनिवार को खुद सीएम देखेंगे। सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। अब तक तीन मंत्रियों के दौरे में खामियां भी मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचेंगे। 

शुक्रवार को प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद के निर्देशन में सभी वार्डों के साथ ही दवा काउंटर, पैथालॉजी आदि जगहों पर साफ-सफाई के साथ ही देर शाम तक व्यवस्था सुधार में कर्मचारी लगे रहे। मुख्य प्रवेश द्वार पर नया बोर्ड भी लगवा दिया गया। महिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के जाने का कोई तय कार्यक्रम तो नहीं है लेकिन यहां भी प्रमुख अधीक्षका डॉ. शैला त्रिपाठी के निर्देशन में तैयारियां चलती रहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें