फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई और ई-वे बिल के खिलाफ बनारस के व्यापारियों ने बुलंद की आवाज

Mon, 05 Feb 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
व्यापारी बोले, व्यापारियों को नही दी गई राहत तो करेंगे बड़ा आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के व्यापारियों ने रविवार को एफडीआई और ई-वे बिल के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया। व्यापारी महानगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले नदेसर स्थित एक होटल में एकत्रित हुए व्यापारियों ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर ई-वे बिल में सरकार ने ढील नही दी आंदोलन तेज करेंगे। 
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि बिना तैयारी के सरकार ने ई-वे बिल लागू किया।

इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि सरकार इनमें सुधार नहीं लाती है तो व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वाणिज्यकर विभाग का पोर्टल हमेशा ठप रहता है ऐसे में सरकार को पहले सिस्टम सही करना चाहिए था इसके बाद ई-वे बिल लागू करना चाहिए था। व्यापार मंडल के संरक्षक ने कहा कि प्रदेश में 80 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं पर सिर्फ  आठ लाख व्यापारी ही ई-वे बिल लोड कर पाए हैं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि ई-वे बिल को लेकर सभी व्यापारी चुप नहीं बैठने वाले वाले है। सभी व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। 
इस मौके पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल को शहर के छह संगठनों ने समर्थन दिया। व्यापार मंडल के सहयोगी संगठनों की संख्या 50 से बढ़कर 56 हो गई। 

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक व अध्यक्ष ने महानगर महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर रश्मि अग्रवाल, महामंत्री पर सुमन सिंह, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया डिडवानिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीप गुप्ता को नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें