फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स माफ कराने बसों की चाभी लेकर आरटीओ पहुंचे बस मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन में छूट के बाद भी बसों के संचालन पर रोक के कारण बस मालिक बृहस्पतिवार को वाहनों की चाभी लेकर आरटीओ पहुंचे। बनारस बस एसोसिएशन के सदस्यों और निजी बस संचालकों ने यह मांग की है कि लॉकडाउन के दौरान बसों के संचालन पर पूरी तरह रोक है तो शासन द्वारा उस अवधि का टैक्स भी माफ किया जाए।
विज्ञापन

संचालक बसों की चाभियों और कागज के साथ आरटीओ ऑफिस पहुंच गए और टैक्स माफी के लिए पत्रक दिया। बस संचालकों ने बताया कि एक हफ्ते से हम लोग आरटीओ और डीएम से वार्ता कर रहे हैं कि बस संचालकों के बारे में भी सोचा जाए। 22 मार्च से लेकर 30 जून तक बसों को खड़ा करा दिया गया है। ऐसे में गाडि़यों का ईएमआई भरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे बनारस रोड में 20 हजार बसें चलती हैं जो पिछले तीन माह से खड़ी हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि बस संचालकों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें