फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बस हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल

Wed, 04 Nov 2020 06:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। गाजीपुर से बनारस आ रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इससे कई यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर से वाराणसी आ रही बस चौबेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए। घायल 13 यात्रियों को एंबुलेंस पीएससी चिरईगांव लाया गया।


गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कार्यवाहक थाना अध्यक्ष चौबेपुर ने एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी चिरईगांव भेज दिया। गंभीर रूप से घायल कमरू निशा(35), राम अवध(70), कुरेशा बेगम(45), मीना(60) और शमशेर(27) को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें