फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौच के लिए घर से निकली महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

Wed, 04 Nov 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर रेही मझियार मार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे शौच के लिए जा रही रेही गांव निवासी महिला को गांव के सामने ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

सूचना पाते ही परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।


रेही गांव निवासी उर्मिला(30) पत्नी बृजेश कुमार सुबह करीब साढ़े पांच घर से शौच के लिए जा रही थी। वह जैसे ही सड़क पर पहुंची, लहंगपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

घायल को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें