फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर में कागजों में जल रहे अलाव, डिमांड छह की, गिरा रहे तीन पॉइंट पर लकड़ी

Fri, 09 Jan 2026 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। इस बीच अलाव की बात करें तो निगम के दावे हकीकत से कोसों दूर है। चौक-चौराहों पर लोग ठिठुर रहे हैं। 
विज्ञापन
अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में अलाव के आंच की हकीकत यह है कि जहां लकड़ी गिराई गई, वहां मानक से कम मिल रही है। कुछ पार्षदों का आरोप है कि कहीं कागज पर अलाव जला रहे हैं, तो कहीं अलाव की लकड़ी पांच से 10 किलो कम दी जा रही है। ठिठुर रहे लोगों के लिए अलाव जलाने का दावा नगर निगम प्रशासन भले ही करे, लेकिन उसके दावे और हकीकत में काफी फर्क है।

विज्ञापन


चांदपुर चौराहे पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था नहीं है। रात को दुकानदार और राहगीर ठंड में ठिठुरते हैं। पार्षद हारून अंसारी ने कहा कि नगर निगम को जनता की चिंता नहीं है। चार दिनों से ठंड चरम पर होने के बावजूद मेरे वार्ड के छह स्थानों में कहा जा रहा तो तीन जगह अलाव जल रहे हैं। 

लोहता की पार्षद रिजवाना शाहिदा फिरोज नोमानी ने कहा कि क्षेत्र में 10 जगहों पर अलाव जलवाने की मांग की गई थी, लेकिन केवल चार जगह पर ही अलाव जल रहे हैं। पिसौर क्षेत्र के पार्षद गोविंद ने बताया कि उन्होंने उद्यान अधीक्षक से शिकायत की है। कहीं 20 तो कहीं 25 किलो लकड़ी गिराई जा रही है। एक दिन गिराई जाती है और दो-तीन दिन में गायब हो जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लकड़ी गिराने वाले लकड़ी की चोरी करते हैं और पूरी लकड़ी नहीं गिराते। शिवपुर के पार्षद बलिराम कनौजिया ने बताया कि शिवपुर बाजार में चार-पांच पॉइंट पर रोज लकड़ी गिरती है। कोनिया वार्ड के पार्षद अमरदेव यादव, सिगरा के पार्षद सिंधु सोनकर, और गोदौलिया के पार्षद इंद्रेश सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

रामनगर में ज्यादातर लकड़ियां गीली

रामनगर में ज्यादातर लकड़ी गीली गिर रही है। नेवादा में लकड़ी के अभाव में लोग कागज जला रहे हैं। कोरौता बाजार के दुकानदार देवेश कुमार गुड्डू ने कहा कि यहां अलाव नहीं जलाया गया। दुकानदार चंदा लगाकर अलाव जला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; Artifical Intelligence: छोटी बीमारी को एआई पर खोज हाइपोकॉन्ड्रिया का हो रहे शिकार, इस वजह से बढ़ रही बेचैनी

प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग
कछवा रोड, सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा, चित्रसेनपुर, गुड़िया, बिहड़ा, छतेरी, डोमैला, मिल्कीपुर के लोगों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की। मिर्जामुराद के गौर, चक्रपानपुर, प्रतापपुर, लालपुर, खालिसपुर, मोंगलाबीर, रूपापुर, खोचवां, लच्छापुर और पिलोरी गांव में लोग अलाव जलाए थे। चौबेपुर के मुनारी, धौरहरा, कैथी, चंद्रावती, डुबकियां और उमरहां में लोग अलाव जलाकर तापते रहे। रोहनिया में भी अलाव जलते मिले। चिरईगांव के 78 गांव में अलाव जलाए गए। पांडेयपुर, भोजूबीर, महावीर मंदिर और गैस गोदाम पर भी अलाव देखने को मिला। राजातालाब में लोग स्वयं अलाव जला रहे हैं। लोहता के कोरौता, अकेलवा, मंगलपुर, कोटवा में अलाव जलता मिला। जक्खिनी और दुर्गाकुंड में भी अलाव जलता पाया गया।

क्या बोले अधिकारी
आज 502 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। एक वार्ड में 3 से 5 प्वाइंट पर अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रति प्वाइंट 30 किलो लकड़ियां गिराई जाती हैं। 50 लाख रुपये का बजट है। इस बार लकड़ियां 650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गिराई जा रही हैं। लकड़ी गिराने के बाद उसका फोटो लिया जाता है। -वीके सिंह, उद्यान अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें