हजारों व्रती करेंगे सूर्यदेव की उपासना
बरेका स्थित सूर्य सरोवर पर प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं और पुरुष पहुंचते हैं। परिसर और आसपास रहने वाले श्रद्धालु यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
रविवार शाम पांच बजे होगा पहला अर्घ्य
छठ पूजा के क्रम में रविवार को शाम पांच बजे व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व को लेकर सरोवर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।