फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बलिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 43 दरोगाओं के तबादले; एसपी ने जारी किया आदेश

Thu, 12 Nov 2026 07:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर बलिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने जनहित और प्रशासनिक आधार पर 10 चौकी प्रभारियों समेत 43 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
नई तैनाती पर कार्यभार संभालने का निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर बलिया पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जनहित और प्रशासनिक आधार पर 10 चौकी प्रभारियों समेत कुल 43 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुछ चौकी प्रभारियों को थानों और अन्य चौकियों में भेजा गया है।

Trending Videos

कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, शुभम दुबे को मासूमपुर चौकी खेजुरी से सीयर चौकी उभांव भेजा गया है। सूरज कुमार को सुल्तानपुर चौकी बांसडीह से जापलिनगंज चौकी कोतवाली और अजय कुमार को जापलिनगंज से सुल्तानपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह कृष्णानंद विश्वकर्मा को बसंतपुर सुखपुरा से जयप्रकाशनगर बैरिया स्थानांतरित किया गया है। सुनील सिंह को बेरुआरबारी चौकी से थाना रसड़ा भेजा गया है। ऋषिकेश गुप्ता को जयप्रकाशनगर से संवरा चौकी रसड़ा और सुधीर चौहान को रामगढ़ हल्दी से गोपालनगर रेवती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नई तैनाती पर कार्यभार संभालने का निर्देश

वहीं, मयंक कुमार को संवरा चौकी से थाना सिकंदरपुर भेजा गया है। नीरज यादव को सीयर चौकी से मासूमपुर चौकी और रंजीत कुमार को बसुधरपाह हल्दी से बेरुआरबारी चौकी स्थानांतरित किया गया है।

एसपी के आदेश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों में नई तैनाती प्रभावी होगी। सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को बिना देरी किए नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें