फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कागज के केसरिया प्लेट पर मंत्र लिखे होने से भड़के भाजपाई, तहरीर; कहा- जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कार्यक्रम में नाश्ता परोसने वाले केसरिया कागज के प्लेट पर देवी-देवताओं के मंत्र लिखे मिलने से विवाद हुआ। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने राजातालाब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुकानदार ने प्लेट दूसरी दुकान से आने की बात कही। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कागज के केसरिया प्लेट पर मंत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरवतालाब में आयोजित एक कार्यक्रम में नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए कागज के केसरिया प्लेट पर देवी-देवताओं के मंत्र लिखे होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को प्लेट देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने मामले पर नाराजगी जताते हुए राजातालाब थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन




बताया गया कि भैरवतालाब में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल लोगों को नाश्ता दिया जा रहा था। इसी दौरान नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए कागज के प्लेट पर हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित विभिन्न मंत्र लिखे दिखाई दिए। अधिकांश प्लेट केसरिया रंग के थे। प्लेट पर मंत्र लिखे होने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक मंत्र लिखे प्लेट में नाश्ता परोसा जाना हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग वाराणसी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

थाने पर तहरीर देते भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद
मामले की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राजातालाब स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे, जहां से कार्यक्रम के लिए मिठाई और प्लेट भेजे गए थे। उनके साथ स्वदेशी जागरण मंच, बजरंग दल और गोरक्षा संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदार के सामने प्लेट को लेकर आपत्ति जताई और ऐसे प्लेट तत्काल हटाने व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर राजातालाब पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पूर्व विधायक ने राजातालाब थानाध्यक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी और बाद में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

उधर, दुकानदार ने कहा कि वह केवल मिठाई बनाकर बेचता है। उसके अनुसार नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए प्लेट किसी दूसरी दुकान से आए थे। दुकानदार ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि आगे से उसकी दुकान से इस तरह के प्लेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राजातालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें