फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नगर निगम के कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार सेल्स मैनेजर की मौत, दिल्ली में है परिवार

Fri, 25 Nov 2022 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज का मूल निवासी राकेश कुमार (32) चांदपुर में किराये का कमरा लेकर अकेले रहता था। वह यहां एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पत्नी और बेटी दिल्ली में रहते हैं। शुक्रवार को भिखारीपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से राकेश की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को भिखारीपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से एक प्लाईवुड कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया ।पुलिस कूड़ा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज का मूल निवासी राकेश कुमार (32) चांदपुर में किराये का कमरा लेकर अकेले रहता था। वह यहां एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पत्नी और बेटी दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में ही राकेश के बड़े भाई दीपक भी काम करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नगर निगम के कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को राकेश बाइक से चितईपुर से भिखारीपुर की तरफ जा रहे थे। भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के पास उनकी बाइक की ऑटो से टक्कर हुई। उसी दौरान वह अनियंत्रित हुए और बगल से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आ गए।कूड़ा गाड़ी के चपेट में आने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर सुंदरपुर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राकेश की जेब से मिले मतदान कार्ड और अन्य कागजात की मदद से पुलिस ने उनके भाई दीपक का नंबर खोजा और उन्हें हादसे की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दीपक दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, हादसे के बाद नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को खड़ा कर चालक भीड़ के बीच से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें