जब चोर दूसरे कमरे में घुसने का प्रयास किया तो आवाज सुन कर पंकज पाण्डेय की पत्नी सोनम पाण्डेय उठ गयी वह देखी की चोर के हाथों चाकू था और वह शोर मचाने लगी। तभी पंकज पाण्डेय व उनके भाई अनूप पाण्डेय शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ाया और एक चोर को धर दबोचा इस बीच अन्य चोरों ने असलहा लहराते एक राउंड फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे।
घर वालों ने बताया कि चोर चोरी करने से पहले घर के बाहर रखे मोटरसाइकिल को रस्सी से बांध दिए थे ताकि बाइक से लोग पीछा न कर पावे। चर्चा रहा कि चोर किसी निजी साधन से आये थे जो दूर खड़ी किये थे।
उधर घर वालो ने इस घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँचि पुलिस ने चोर से पूछताछ की तो वह अपना नाम जोगेश पता भभुआ (बिहार) बताया। पंकज पांडेय कपड़ा व्यवसायी है। घर मे रखे नगद रुपया को शुक्रवार को वह बैंक में जमा करने हेतु जाना था। सुबह भक्तभोगी मिर्जामुराद थाने पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है।