फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सेना की तैयारी कर रहे इकलौते बेटे को डंपर ने रौंदा, 20 मिनट तक हाईवे जाम

Tue, 06 Jan 2026 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Accident News: वाराणसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को डंपर चालक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन
आकाश निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास मंगलवार सुबह अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे आकाश निषाद (20) को डंपर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत डंपर चालक भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


आकाश ढाका गांव निवासी कमल निषाद का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह दौड़ लगाते हुए मोलनापुर के पास पहुंचा। गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया डंपर चालक की पहचान की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई: पहड़िया मंडी में अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
Trending Videos

तीन बहनों में था अकेला

आकाश तीन बहनों में अकेला भाई था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के साथ ही बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी संभालना चाहता था। सेना भर्ती के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रोज साइकिल से सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान चौबेपुर आता था और यहां से तैयारी करने वाले अन्य युवकों के साथ दौड़ लगाता था। साथियों ने बताया कि उसकी दौड़ अच्छी थी और वह भर्ती हो जाता।

विज्ञापन

पिता रोजगार की तलाश में गए हैं दुबई

आकाश के पिता कमल निषाद रोजगार की तलाश में दुबई गए हैं। मौत की सूचना मिलते ही फफक पड़े। तीनों बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश मिलनसार था। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर तेज चल रहे डंपर के चलते पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले महीने रामपुर चंद्रावती के युवक की डंपर से टक्कर में मौत हो गई थी। वह भी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उमरहां, डुबकियां बाजार में भी डंपर के कुचलने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें