सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू
- फोटो : फाइल
क्या है इमरजेंसी मॉडल
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया इमरजेंसी मॉडल के तहत जिला, मंडलीय अस्पतालों में ईसीजी कॉर्नर या फिर कोरोनरी केयर यूनिट बनाई जाएगी। यहां हृदय रोगियों को प्राथमिक इलाज तुरंत मिल जाएगा। सबसे पहले मरीज की ईसीजी, इको जांच होगी। इसके बाद रिपोर्ट को एक एप के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर न केवल मरीज के हार्ट अटैक के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी बल्कि थ्रंबोलाइसिस थैरेपी भी की जाएगी। इस तरह मरीज को जिला, मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज मिल जाएगा। इससे उसकी जान बच जाएगी। फिर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।
26 मई को बीएचयू में होने वाले आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ ही 19 जिलों के सीएमओ मौजूद रहेंगे। हृदय रोगियों के उपचार वाले मॉडल को प्रदेश के सभी जिलों में लागू कराने की योजना है। इसी कार्यक्रम में इस पर मुहर लगने पर सहमति बनेगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ