फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : नियार में चार घंटे की यात्रा के बाद हुआ भरत मिलाप, ढोल-नगाड़ों के बीच मिले चारों भाई

Fri, 23 Oct 2026 05:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दानगंज के नियार डीह की अति प्राचीन रामलीला में गुरुवार को भरत मिलाप हुआ। करीब चार घंटे की यात्रा के बाद भोर में तीन बजे चारों भाइयों का मिलन कराया गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जयकारों, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानगंज क्षेत्र के नियार डीह में आयोजित अति प्राचीन रामलीला में गुरुवार को भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई। रात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। करीब चार घंटे की यात्रा के बाद भोर में तीन बजे चारों भाइयों का मिलन हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘श्रीरामचंद्र की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


भरत मिलाप के लिए भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, माता सीता के साथ रथ पर सवार होकर निकले। करीब एक किलोमीटर की यात्रा के दौरान जगह-जगह व्यवसायियों ने रथ रोककर भगवान की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
 

Trending Videos
विज्ञापन

करीब चार घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद रथ भोर में तीन बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचा। यहां श्रीराम-लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न का भावपूर्ण मिलन कराया गया। मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

भरत मिलाप के दौरान आतिशबाजी के साथ ढोल-नगाड़े बजते रहे। पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजन स्थल पर भीड़ के अनुरूप इंतजाम किए गए थे। देर रात से भोर तक क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें