फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज वाराणसी आएगी भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन, सारनाथ में ठहरेंगे सभी तीर्थयात्री

Sun, 13 Nov 2022 11:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Bharat Gaurav Kashi Yatra train: भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन अपराह्न साढ़े तीन बजे वाराणसी (कैंट) रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से दस मिनट बाद ट्रेन बनारस स्टेशन के लिए रवाना होगी। जहां यात्रियों को सारनाथ के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बेंगलुरु से 'भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन' को दिखाई हरी झंडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु  से काशी यात्रा पर आ रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 13 नवंबर को आएगी। इस ट्रेन में सवार कर्नाटक के करीब छह सौ तीर्थयात्रियों को सारनाथ स्थित होटल में ठहराया जाएगा, जिसकी शनिवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर की सुबह ग्यारह बजकर सात मिनट पर इस ट्रेन को रवाना किया था। जहां से सीधे यह ट्रेन काशी आ रही है, जो 13 नवंबर की अपराह्न साढ़े तीन बजे वाराणसी (कैंट) रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से दस मिनट बाद ट्रेन बनारस स्टेशन के लिए रवाना होगी। जहां यात्रियों को सारनाथ के लिए ले जाया जाएगा। लेकिन, ट्रेन देर से आई तो यात्रियों को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ही उतारा जाएगा और यहीं से सभी तीर्थयात्रियों को सारनाथ स्थित होटल में ठहराने के लिए ले जाया जाएगा। सभी तीर्थयात्री 14 नवंबर को तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे, फिर सारनाथ में बुक कराए गए होटल में ठहरेंगे। अगले दिन 15 नवंबर की सुबह साढ़े पांच बजे बनारस स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगेे, जहां से दर्शन-पूजन के बाद प्रयागराज होते हुए बेंगलुरु  के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें