यूपी में अब ठंड की लहर चलने लगी है। पूर्वांचल समेत वाराणसी में अब ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम तो मानों कपकपी भी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में ठंड इशारा कर रही है कि गर्म कपड़े निकाल लेने चाहिए।
काशी में रविवार की सुबह ठंड का असर महसूस हुआ। आसमान साफ होने के बावजूद ठंड का असर व्यापक तौर पर नजर आया।