फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था पर खर्च होंगे इतने करोड़

Fri, 21 Sep 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था सहित कई अन्य विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है। कमिश्नरी सभागार में अवस्थापना निधि की बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में इन कार्यों के लिए 16 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


वीडीए, आवास विकास और नगर निगम के अवस्थापना निधि के बजट अनुमोदन को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक गुरुवार को हुई। काफी चर्चा के बाद अधिकारियों ने वीडीए के 10 करोड़ रुपए की अवस्थापना निधि के कार्य एवं आवास विकास परिषद के 6 करोड रुपए की स्वीकृति मिल गई।

अनुमोदन हुए कार्यों में रोड बैरियर की स्थापना, सड़कों के किनारे साइड पटरी रोड निर्माण, नाली निर्माण, बिजली के तार और खंभों को शिफ्ट करने के कार्य, मंडुवाडीह रेलवे लाइन किनारे, नाली निर्माण, शहर में वॉल पेंटिंग से सौंदर्यीकरण कार्य, पुलिस लाइन तिराहा ऑडिटोरियम में मरम्मत कार्य, बीएचयू मालवीय चौराहे पर बिजली के कार्य और बड़ा लालपुर में सीवरेज और ड्रेनेज आदि कार्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि कार्यों की मॉनीटरिंग अवश्य कराएं, ताकि उनकी गुणवत्ता पूर्वक कार्य समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय कार्यक्रम को देखते हुए 15 दिसंबर तक सभी कार्य हर हाल में पूरे करा लिया जाएं। सड़कों के किनारे, कॉलोनी आदि में जो भी साइड पटरी निर्माण कार्य होने हैं, उसमें ब्लाक वार सीसी रोड निर्माण किया जाय। वॉल पेंटिंग का कार्य थीम पर आधारित हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

133 करोड़ रुपए से ट्रांस वरूणा में बिछेगी पेयजल लाइन

demo pic
अमृत मिशन के तहत लखनऊ, वाराणसी सहित कई शहरों में पेयजल व सीवरेज से जुड़ी 4 परियोजनाओं को स्टेट लेबल हाई पॉवर स्टियरिंग कमेटी ने मंजूरी दे ही है। इन चारों परियोजनाओं पर 562 करोड़, 15 लाख 58 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें काशी के ट्रांस वरूणा में 133 करोड़ रुपए पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से रखे गए इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। प्रमख सचिव ने बताया कि लखनऊ के अलावा वाराणसी में पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए शुरू की गई जल सम्पूर्ति योजना (ट्रांस वरुणा क्षेत्र) के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए 133 करोड़ 3 लाख 42 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। 

मुगलसराय नगर पालिका परिषद क्षेत्र (चंदौली) के लिए प्रस्तावित 20 करोड़ 84 लाख 7 हजार की लागत की पेयजल पुनर्गठन योजना (फेज-2) को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह जौनपुर शहर में 302 करोड़ 83 लाख 44 हजार रुपये की लागत से सीवरेज परियोजना भी स्वीकृत कर दी गई है।

बैठक में मुख्य सचिव ने जल निगम को स्वीकृत की गई सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कई मुद्दों पर नाराजगी भी जताई।
 
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार न होने पर दंडित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें