फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन चुनावः अनिल बने अध्यक्ष, आनंद महामंत्री

Fri, 16 Dec 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सभी चुने गए प्रत्याशी विजयी मुद्रा में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठापूर्ण दी बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। मतगणना के बाद शाम में हुई घोषणा के मुताबिक, अनिल कुमार पांडेय 1771 मत पाकर अध्यक्ष और 918 मत पाकर आनंद कुमार मिश्रा महामंत्री निर्वाचित हुए। इससे पहले सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना से लेकर परिणाम आने तक कोर्ट कैंपस में गहमागहमी का माहौल रहा। परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव के अनुसार वर्ष 2017 के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय ने 712 मत से मोहन सिंह यादव को शिकस्त दी। महामंत्री पद पर आनंद कुमार मिश्रा ने 257 मत से रजनीश कुमार मिश्रा को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद पांडेय ने 1078 मत पाकर 128 मत से अवधेश कुमार पाठक को हराया। 10 वर्ष से अधिक वकालत के अनुभव वाले उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंह केके और संतोष मिश्रा निर्वाचित हुए। 10 वर्ष से कम वकालत के अनुभव के उपाध्यक्ष पर जयप्रकाश श्रीवास्तव रिंकू निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


बनारस बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि कोर्ट कैंपस में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं की जरूरत पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। वहीं, महामंत्री आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा के अनुरूप काम होंगे और कोर्ट कैंपस की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों पर ये हुए विजयी

निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इन पदों पर ये हुए विजयी कोषाध्यक्ष पद पर राममूरत आय व्यय निरीक्षक पद पर अनिल कुमार संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर आलोक कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर धरणीधर दूबे प्रबंध समिति के सदस्य 15 वर्ष से अधिक वकालत के अनुभव के प्रबंध समिति सदस्य के छह पद पर गंगेश्वर मिश्रा, कालिदास प्रसाद, मनोज कुमार शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र राय और शैलेंद्र कुमार उपाध्याय निर्वाचित हुए। वहीं, 15 वर्ष से कम वकालत के अनुभव के प्रबंध समिति के सदस्य के छह पद पर अमिताभ भारद्वाज, अनिल कन्नौजिया, अशोक कुमार, प्रभुनारायण यादव, शिवबहादुर सिंह और विजय कुमार यादव निर्वाचित हुए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें