इसके बाद यात्री ने तत्काल इसकी सूचना एयरलाइंस कंपनी को दी तो कंपनी ने यात्रा रद्द कर दी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे यात्रा से रोक दिया गया, साथ ही होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया। वहीं पूरे एयरपोर्ट परिसर में सैनेटाइजेशन किया गया। एयरपोर्ट पर तैनात नोडल अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि यात्री किसी दूसरे स्थान से कोविड जांच करवाकर यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था, कोविड जांच पॉजिटिव आने के कारण यात्री को यात्रा से रोक दिया गया।