फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: प्रादेशिक में पदक पर दाव लगाएंगे एशियाई कुश्ती खिलाड़ी आशु पाल, 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Wed, 19 Nov 2025 06:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बागपत में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती में एशियाई कुश्ती खिलाड़ी आशु पाल पदक पर दाव लगाएंगे। प्रादेशिक मुकाबल में वाराणसी के 24 खिलाड़ी हिस्सा लेने बागपत जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी के कुश्ती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कुश्ती संघ की ओर से बागपत में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के 24 खिलाड़ी खेलेंगे। महिला वर्ग में छह जबकि पुरुष वर्ग के फ्रीस्टाईल और ग्रीको रोमन 19 खिलाड़ी खेलेंगे। सबसे अधिक 130 किलो भारवर्ग में रथयात्रा निवासी विश्वजीत जबकि अंडर-23 एशिया चैंप्यिनशिप खेल चुके पांडेयपुर निवासी आशु पाल वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।

विज्ञापन


कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर प्रादेशिक सीनियर महिला पुरुष कुश्ती से 21 से 23 नवंबर बागपत में खेली जाएगी। इसके फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के 57 किलो भारवर्ग में चंदन यादव, 61 सुंदरम, 65 गोलू यादव, 70 अंशुमान यादव, 74 विकास, 79 राजू यादव, 86 सौरभ सिंह, 92 यशवंत गिरी, 125 ऋषभ सिंह खेलेंगे। 

ग्रीको रोमन 55 किलो भारवर्ग में यशपाल, 60 अजीत यादव, 63 विवेक यादव, 67 मनीष यादव, 72 आशु पाल, 77 शिव शंकर यादव, 82 विपिन यादव, 87 सीतांशु यादव, 97 मृत्युंजययादव, 130 विश्वजीत यादव दमखम दिखाएंगे जबकि फ्रीस्टाइल महिला वर्ग के 50 किलो भारवर्ग में माला यादव, 53 अंशु यादव, 55 रागिनी पासवान, 57 खुशबू कुमारी, 62 कशिश यादव, 65 वसुंधरा यादव टीम में चयन हुआ है। 
विज्ञापन


टीम कोच दिव्यांश सिंह और विशाल यादव को बनाया गया है जबकि टीम मैनेजर सुनील यादव होंगे। वाराणसी मंडल की कुश्ती टीम 20 नवंबर को बागपत रवाना होगी। वाराणसी जिले की कुश्ती टीम को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें