फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 2700 एकड़ के परिसर में 866 छात्राओं के लिए सेफ्टी अलर्ट सुविधा शुरू, बटन दबाते ही पहुंचेंगे सुरक्षाकर्मी

Wed, 19 Nov 2025 06:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के 2700 एकड़ के परिसर में 866 छात्राओं के लिए सेफ्टी अलर्ट सुविधा शुरू हो गई है। “नमस्ते बीएचयू” मोबाइल ऐप पर अलर्ट के बटन दबाने के कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी मौके पर होंगे।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में मेन कैंपस के बाद अब 2700 एकड़ में फैले बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में भी सेफ्टी अलर्ट की शुरुआत कर दी गई है। “नमस्ते बीएचयू” मोबाइल ऐप पर अलर्ट के बटन दबाने के कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी मौके पर होंगे। कैंपस के शैक्षणिक भवन, प्रयोगशालाएँ, छात्रावास, प्रशासनिक कार्यालय, केंद्रीय पुस्तकालय और कृषि एवं पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान आदि हर जगह पर ये सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बरकछा परिसर में तकरीबन 1900 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिनमें से 866 छात्राएं हैं। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मेन कैंपस हो या साउथ ही जगह की सुरक्षा मुस्तैद रखना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तकनीक का इस्तेमाल
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वाराणसी हो या बरकछा परिसर, एक सुरक्षित परिसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और यह सुरक्षा सुविधा इस प्रयास का परिणाम है। इस दौरान दक्षिणी परिसर में आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह और दक्षिणी परिसर के उप मुख्य आरक्षाधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे इस तकनीकी सुविधा का जिम्मेदारी से उपयोग करें ताकि परिसर में सुरक्षित और आत्मविश्वासपूर्ण वातावरण बना रहे। इससे पहले 3 सितंबर को बीएचयू के महिला महाविद्यालय एमएमवी में इस सुविधा की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन


इस सुविधा से छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। नमस्ते बीएचयू ऐप पर सुरक्षा बटन दबाते ही विश्वविद्यालय के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को उपयोगकर्ता के रियल टाइम लोकेशन के साथ अलर्ट मिल जाता है, जिससे सुरक्षा दल तेजी से प्रतिक्रिया दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें