फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की करंट लगने से मौत, नया इन्वर्टर लगाते समय हादसा; दी श्रद्धांजलि

Fri, 07 Aug 2026 11:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के धरसौना गांव में छुट्टी पर आए सेना के जवान सुनील यादव की नया इन्वर्टर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है, सैन्यकर्मियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सुनील यादव की फाइल फोटो और माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की करंट लगने से मौत हो गई। गुरुवार रात नया इन्वर्टर लगाते समय हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पूर्व सैनिक और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


धरसौना निवासी भोला यादव के आठ पुत्रों में छठवें नंबर के 28 वर्षीय सुनील यादव भारतीय सेना में तैनात थे। करीब आठ वर्ष पहले उनकी सेना में भर्ती हुई थी और वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली में थी। वह करीब 15 दिन पहले अवकाश लेकर अपने घर आए थे। उनकी पत्नी प्रीति यादव गाजीपुर के सैदपुर की रहने वाली हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन वर्ष की एक बेटी है।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात सुनील यादव घर के लिए नया इन्वर्टर लेकर आए थे। इन्वर्टर लगाने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक से संपर्क किया था, लेकिन मैकेनिक ने शुक्रवार सुबह आने की बात कही। इसके बाद सुनील ने स्वयं ही इन्वर्टर लगाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल वाराणसी के मिलिट्री अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरेली स्थित उनकी यूनिट से सैन्यकर्मी तथा 39 जीटीसी के जवान भी उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने भी दिवंगत जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सैनिक बड़े लाल यादव, रामदयाल यादव, राम अचल यादव, राजेश यादव और रविंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें