फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में कटौती के विरोध में उतरे एंबुलेंस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में तैनात 108-102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चालक मानदेय कटौती के विरोध में उतर आए हैं। शनिवार को चालकों ने जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में धरना देकर नियमानुसार मानदेय भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

एंबुलेंस की सेवा देने वाली कंपनी जीवीके के वाइस प्रेसिडेंट को भेजे गए अपने पत्र में चालकों ने बताया है कि कंपनी की ओर से जितना मानदेय तय है, उसमें हर महीने कटौती की जा रही है। पूछे जाने पर सही जवाब भी नहीं दिया जाता है। बताया कि निर्धारित समय सीमा से अधिक काम भी चालक करते हैं, बावजूद इसके लंबे समय से न तो महंगाई भत्ता दिया गया और न ही ट्रेनिंग भत्ता मिल रहा है। इसके अलावा हर महीने की सात तारीख को मानदेय दिए जाने, कर्मचारियों की कमी सहित अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि प्रदेश स्तर पर इसी को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। चेतावनी दी कि यदि अगर मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें