फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप, भोजन, दवा और सुविधाएं भी बंद कर दी गईं; पति समेत सात पर FIR

Sat, 11 Jul 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के कैंट क्षेत्र की एक महिला ने पति राजेश्वर उर्फ छोटू समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन बेटियों की हत्या के प्रयास और जबरन जहर पिलाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कैंट थाने के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कैंट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2018 को मऊ निवासी राजेश्वर उर्फ छोटू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, जेठ, जेठानी, देवर और देवरानी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि तीन बेटियों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक प्रताड़नापूर्ण हो गया। उसे बेटियां होने का ताना दिया जाता था। साथ ही भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जाती थीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और वह उसे घर में रखता था। इसका विरोध करने पर पति और अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करते थे।

महिला ने अपने जेठ और देवर पर कई बार दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को पति समेत अन्य आरोपियों ने उसकी और उसकी तीनों मासूम बेटियों की हत्या की नीयत से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जबरन जहर पिलाने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने पति राजेश्वर उर्फ छोटू समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें