विवेचनाओं का 60 या 90 दिन की अवधि से पहले निस्तारण करने और ई-साक्ष्य, ई-समन की शत-प्रतिशत कार्रवाई के निर्देश दिए। आदतन और संगठित अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। गैंगस्टर प्रवृत्ति के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती, गुणवत्तापूर्ण जांच और जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। स्कूल और कॉलेजों के आसपास 'एंटी रोमियो' अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। गुमशुदगी के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस आयुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित 10 प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था, बिजली, पानी, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्गों और घाटों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ड्रोन निगरानी, पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर कांवड़ समितियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
पुलिस आयुक्त ने यातायात भीड़ कम करने की योजना के तहत चिह्नित 10 प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। यातायात को सुचारू बनाने और यात्रा समय में 25 फीसदी तक कमी लाने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 'शून्य मृत्यु जिला' कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा, गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर और अवैध कटों को बंद कराने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।