फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: कोहरे के चलते छह उड़ानें रद्द, 36 लेट; यात्रियों को मुसीबतों का करना पड़ा सामना

Mon, 22 Dec 2025 10:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते विमानों पर असर पड़ रहा है। हर दिन उड़ानें रद्द हो रही हैं। कुछ विमान देरी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
कोहरे के चलते उड़ान सेवाएं बाधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों का संचालन प्रभावित है। रविवार को भी छह उड़ानें रद्द रहीं। 36 विमान देरी से पहुंचे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें रद्द रहीं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली और स्पाइस जेट की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद की उड़ानें शामिल हैं। 

इसी तरह अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2.57 घंटे, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 16 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 26 मिनट, स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, इंडिगो खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 54 मिनट, स्पाइस जेट की पुणे-वाराण्सी-पुणे की उड़ान में 3.48 मिनट की देरी हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में ठंड से कांप रहे लोग, रविवार को रही इस सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान 9.8 डिग्री
विज्ञापन


इंडिगो की दुर्गापुर-वाराणसी-दुर्गापुर 29 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 18 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 16 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 35 मिनट, इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 29 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 21 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 17 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 33 मिनट की देरी से पहुंची। एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति देखते हुए और पहले से जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट आने को कहा है ताकि ठंड में यात्रियों को परेशान होना न पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें