फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में सफर: वंदेभारत से आठ घंटे का सफर 14 घंटे में पूरा, रात की ट्रेन भोर में पहुंच सकी

Mon, 22 Dec 2025 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मौसम का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। वंदेभारत से आठ घंटे का सफर 14 घंटे में पूरा हो रहा। रात की ट्रेन भोर में पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।  
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का सफर केवल 8 घंटे का ही है, लेकिन यह ट्रेन 14 घंटे में पहुंच रही है। दो दिन से वंदेभारत जिसके रात में 11 बजे वाराणसी आने का समय है, वो अगले दिन भोर में पहुंच रही है। अन्य ट्रेनें भी पांच घंटे लेट चल रही हैं। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से नई दिल्ली, मुंबई, देहरादून से आने वाली ट्रेनों का शिड्यूल बिगड़ गया है। सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनें तो लेट हो ही रही हैं, वंदेभारत एक्सप्रेस की लेटलतीफी भी जारी है। रविवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलकर वाराणसी आने वाली 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे जगह 3 घंटे 25 मिनट की देरी से शाम 5.25 बजे वाराणसी पहुंची। 

20 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदेभारत एक्सप्रेस के वाराणसी आने का समय रात 11.05 बजे है। यह ट्रेन 21 दिसंबर को सुबह 5.25 बजे आई। 21 दिसंबर को ट्रेन 5 घंटे देर रही। आनंद विहार से चलने वाली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस भी सुबह 6 बजे की जगह 2 घंटे 20 मिनट की देरी से 8.20 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8.5 बजे से 6 घंटे 10 मिनट लेट होकर दोपहर 2.15 बजे पहुंची। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस रविवार भोर में 2.35 बजे से 2 घंटे 15 मिनट की देरी से 4.50 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में ठंड से कांप रहे लोग, रविवार को रही इस सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान 9.8 डिग्री
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12.25 बजे की जगह 50 मिनट की देरी से 1.05 बजे वाराणसी पहुंची। 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन रात 9.45 बजे की जगह 2 घंटे 15 मिनट की देरी से रात 12 बजे पहुंची। देहरादूर से बनारस आने वाली 15120 देहरादून बनारस एक्सप्रेस 21 दिसंबर को अपराह्न 3.25 बजे से 2 घंटे की देरी से शाम 5.25 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें