मार्च के बाद अप्रैल महीने से 25 मई तक घरेलू उड़ानें पूरी तरह से रद्द होने से ट्रैफिक ग्रोथ जीरो हो गई थी। इसका मतलब यह है कि कोरोना के चलते लोगों ने हवाई सफर नहीं किया। विदेशों से आने वालों की ही फ्लाइट्स हुई। अब यह अच्छी बात है कि आदेश के बाद घरेलू विमानों के शुरू होने पर शुरुआत में एक दिन में लगभग 1 हजार यात्रियों का आवागमन हुआ।
ये विमानन कंपनियां दे रहीं सेवा
वाराणसी एयरपोर्ट पर इस समय इंडिगो की 30 उड़ान, स्पाइसजेट की 14, गो-एयरवेज की 10, एयर इंडिया की 4 और विस्तारा की कुल 4 उड़ान हर दिन वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भर रही हैं और वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच रही हैं। वाराणसी से दिल्ली के लिए फ्लाइट्स की संख्या सबसे ज्यादा है।
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि कोविड-19 ने पूरे विश्व के सामने एक गंभीर समस्या लेकर आया था। हालांकि उससे उबरते हुए एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उम्मीद है कि नए साल में यात्रियों और विमानों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।