न्यू टर्मिनल भवन के बगल में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग तीन फ्लोर की होगी। इसमें प्रति फ्लोर पर 250 वाहन खड़े हाेंगे। इसके अलावा इसमें फूड कोर्ट, ईचार्जिंग स्टेशन, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक अभी नए टर्मिनल भवन के विस्तार के तहत जो मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है, इसकी अभी क्षमता 1000 वाहनों की होगी। भविष्य में यात्रियों और वाहनों की संख्या को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
क्या बोले अधिकारी
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत न्यू टर्मिनल भवन और मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। दिसंबर 2026 तक काम पूरा हो जाएगा। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर